लायंस क्लब गोमती ने गणेश साहू को बनाया अध्यक्ष
https://www.shirazehind.com/2018/06/blog-post_322.html
जौनपुर।
लायंस क्लब गोमती के वर्तमान अध्यक्ष गणेश गुप्ता की अध्यक्षता में सत्र
2018-19 की नयी कमेटी की चयन प्रक्रिया चुनाव अधिकारी जोन चेयरपर्सन मनीष
गुप्ता की देख-रेख में हुई। इस मौके पर सर्वप्रथम लायनेस अध्यक्ष प्रियंका
गुप्ता ने ध्वज वन्दना पढ़ा जिसके बाद सर्वसम्मत से अध्यक्ष पद हेतु गणेश
साहू का चयन हुआ। साथ ही सचिव दिनेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष नीरज शाह चुने
गये। इसी तरह लायनेस अध्यक्ष हेतु प्रतिमा साहू का चयन हुआ। साथ ही सचिव
सुनीता पाठक व कोषाध्यक्ष ज्योति शाह बनायी गयीं। अन्त में सचिव धनंजय पाठक
ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दीपक चिटकारिया, संतोष
साहू, शिव कुमार साहू, मीना साहू, शिवशंकर साहनी, प्रतिमा गुप्ता, सुनील
जायसवाल, संजय साहू, अनिल अग्रहरि, अशोक गुप्ता, सुधीर साहू, जागेश्वर
केसरवानी, सुधाकर मौर्य, सुधा मौर्य, निशा साहू, पुष्पा साहू सहित तमाम
सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।