राशन कम मिलने का आरोप , मन्त्री ने जांच का दिया आदेश
https://www.shirazehind.com/2018/06/blog-post_495.html
जौनपुर। ग्राम स्वराज अभियान के तहत शुक्रवार की रात करंजाकला क्षेत्र के आदम
पुर गांव में लगी चौपाल में राशन कम मिलने की शिकायत पर राज्य मंत्री नगर
विकास गिरीश यादव का पारा चढ़ गया। अधिकारियों समेत कोटेदार को चेताया कि
ऐसा नही चलेगा । गरीबों को पूरा राशन मिलना चाहिए। इसके लिए जांच के आदेश
दिए । इसके साथ ही उन्होंने भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा
रही प्रमुख योजनाओं को जनता के बीच रखा । मंत्री जी ने उज्जवला योजना ,
सौभाग्य योजना, उजाला योजना , जनधन योजना , जीवन ज्योति बीमा योजना,
सुरक्षा बीमा योजना , मिशन इन्द्रधनुष , आयुष्मान योजना , मुद्रा योजना ,
पेंशन योजना , पीएम आवास योजना , पेयजल , राशनकार्ड , सादी अनुदान ,
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना / कृषि ऋण मोचन एवं स्वच्छ भारत मिशन योजना को
आम आदमी के लिए वेहद उपयोगी बताया। उन्होंने अधिकारियों से विकास कार्यो
में लापरवाही न बरतने का भी निर्देश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल
अध्यक्ष संजय पाठक एवं संचालन डिप्टी पीडी ( आत्मा ) कृषि डॉ0 रमेश चंद्र
यादव ने किया । मंत्री के आह्वान पर समाजसेवी भूपेंद्र कुमार सिंह ने पांच
गरीब परिवार के लोगों के यहा शौचालय निर्माण कराने का बचन दिया।
इस मौके पर जिलाविकास अधिकारी दयाराम , जिला समाज कल्याण अधिकारी ,
खण्ड विकास अधिकारी जिला प्रोवेशन अधिकारी , जिला वित्तीय सहायता सलाहकार
सीबी मिश्रा समेत अन्य सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अन्त में ग्राम
प्रधान मनोज सिंह ने सभी का आभार ज्ञापित किया।

