शाही ईदगाह मे सकुशल सम्पन्न हुई ईद की नमाज ,मांगी गई मुल्क की तरक्की व अमन की दुआ

जौनपुर। शिराजे हिन्द कहे जाने वाले जौनपुर शहर की शाही ईदगाह मछलीशहर पड़ाव मे अपने तय समय 9:15 पर आज ईद की नमाज पढ़ाई गई। नमाज हजरत मौलाना सुफी जफर अहमद सिद्दीकी साहब की सरपरस्ती में मौलाना फैसल कमर साहब ने अदा कराई । नमाज के पूर्व एक तकरीर का आयोजन किया गया जिसमें मौलाना ताज, मौलाना आफाक, मौलाना तौकीर, मौलाना फारुख रब्बानी इत्यादि लोगों ने बयान किया। मौलाना फारुक रब्बानी ने अपने बयान में कहा कि जिस तरीके से मुसलमान पूरे महीने परहेज वह मुस्तैदी से नमाज रोजे व तिलावते कलामे पाक करता रहता है , उसी तरीके से उसे आगे भी 11 महीने इसे जारी रखना चाहिए उन्होंने अपनी तकरीर में आगे कहा कि मुसलमानों को अपने अमल से दूसरों के दिलों को जीतना चाहिए मुसलमान हर वह काम छोड़ दे जिसे अल्लाह और उसके रसूल ने पसंद नहीं फरमाया तभी जाकर देश और दुनिया में अमन और सुकून कायम हो सकता है। तकरीर आयोजन का संचालन संयुक्त रुप से आकिल जौनपुरी,नेयाज ताहिर शेखू व अबूजर अंसारी ने किया ईद की नमाज के बाद खुतबा हुआ और फिर दुआ मांगी गई दुआ में देश में अमन व सुकून की खास दुआ मांगी गई। इस मौके पर शाही ईदगाह के गेट पर जौनपुर की गंगा जमुनी तहजीब को समर्पित एक पंडाल लगाया गया जहां पर शाही ईदगाह कमेटी की तरफ से ईद मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। जहाँ ईद मिलने वालों में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक पारसनाथ यादव नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन,समाजवादी नेता के पी यादव पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद, श्रवण जायसवाल, इंद्रभान सिंह इंदू ,निखिलेश सिंह,एस पी सिंह ने कमेटी के संरक्षक पूर्व विधायक हाजी अफजाल एवं मुस्लिम बंधुओ से गले मिलकर ईद की बधाई दी इत्यादि लोग मौजूद रहे इस मौके पर शासन और प्रशासन के लोग भी पूरी मुस्तैदी से ईद की नमाज शांतिपूर्वक अदा कराने में अपना सहयोग करते दिखाई दिए। आखिर में शाही ईदगाह कमेटी के मेंबरों ने शांतिपूर्वक ईद की नमाज संपन्न होने पर शासन और प्रशासन के लोगों का शुक्रिया अदा किया कमेटी में मुख्य रूप से जनरल सेक्रेटरी शोएब खान अच्छु, सदर मिर्जा दावर बेग, डॉ ए ए जाफरी, नफीस अहमद, हाजी इमरान, शाहनवाज ,रियाजुल हक,नसीम,तुफैल अहमद, शकील मंसुरी इत्यादि लोग मौजुद रहे
 उधर ईदुलफ़ित्र की मुख्य नमाज शिया समुदाय ने बेगमगंज सदर इमामबाड़ा ईदगाह में अदा की। इमाम-ए-जुमा जौनपुर मौलाना महफुजुल हसन खां ने ठीक 9ः30 बजे ईद की नमाज अदा कराई व ईद की मुबारकबाद पेश की। शिया जामा मस्जिद के मुतवल्ली/समाजसेवी शेख अली मंजर डेजी ने नमाजियों के गले मिलकर ईद की मुबारक बाद दी और देश की खुशहाली व तरक्की के लिए दुआ कराई। मौलाना महफुजुल हसन खां ने अपने सम्बोधन में कहा कि शिया समाज शिक्षा पर विशेष जोर दे क्योकि शिक्षा से ही दुनिया के हर क्षेत्र में सफलता का झण्डा गाड़ा जा सकता है। आधुनिक शिक्षा के साथ साथ दीनी शिक्षा भी हमें हासिल करना चाहिए ताकि हम दुनिया व आखरत में कामयाब इंसान साबित हो। नमाजियों की संख्या अधिक हो जाने के कारण दूसरी नमाज मौलाना सैयद फज़ल अब्बास ने अदा कराई। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से सर्व श्री असलम नकवी, ए एम डेजी, मोहम्मद मुस्लिम हीरा, हाशिम खां, तहसीन अब्बास सोनी, मुस्तफा शम्सी, तकी हैदर काजू, ख्वाजा शमशीर हसन, नासिर रजा गुड्डू, हादी, शाज़ान खां, मुस्तफा खां, अली औन, सैयद अकबर एडवोकेट, गाजी अब्बास, डा. मेहर अब्बास, मेराज़ शंहशाह रिजवी, शकील अहमद, ज़रगाम एडवोकेट, इरशाद जैदी शबी अब्बास, मोहम्मद बेलाल जॉनी, अली एरान अब्बास एवं जिला प्रशासन की तरफ से एस. पी. सिटी व ए. डी. एम. जौनपुर, चौकी प्रभारी पुरानी बाजार ने शिया ईदगाह पहुंचकर मौलाना एवं नमाजियों को ईद की मुबारक बाद दी।

Related

news 1342799926098491477

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item