विश्व रक्तदान दिवस पर महासमिति से जुड़े लोग करेंगे रक्तदान

जौनपुर। श्री दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक नखास के नवदुर्गा शिव मन्दिर पर स्थित कैम्प कार्यालय पर हुई जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष मोती लाल यादव ने किया। इस मौके पर बताया गया कि 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस पर महासमिति के बैनर तले स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। इसी क्रम में श्री यादव ने महासमिति के समस्त पदाधिकारियों सहित पूजन समितियों व सामाजिक संस्थाओं से उक्त अवसर पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील किया है। बैठक का संचाललन महासचिव मनीषदेव ने किया। इस अवसर पर संरक्षक सूर्य प्रकाश जायसवाल, इन्द्रभान सिंह, चन्द्र प्रताप सोनी, विंध्याचल सिंह एडवोकेट, विनोद जायसवाल, निखिलेश सिंह, शशांक सिंह रानू, संतोष सिंह, अतुल सिंह, राजन अग्रहरि, विजय गुप्ता, सन्नी जायसवाल, पुनीत पंकज, लालता सोनकर, चन्द्रशेखर गुप्ता, महेश जायसवाल, महेन्द्रदेव विक्रम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

news 5799053836286682449

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item