पूर्व सीएमओ के रोजा इफ्तार में दिखी गंगा-जमुनी की तहजीब

जौनपुर। अवकाशप्राप्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जीएच खान द्वारा रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इस मौके पर जहां हिन्दू व मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ सहभागिता निभायी, वहीं सभी ने मिलकर देश में अमन-चैन और सुख-समृद्धि की दुआ मांगी तथा लोगों से आपसी भाईचारा की अपील की गयी। इस अवसर पर मौलाना अनवार, मौलाना जावेद, डा. शकील, साजिद हमीद, जवैद, सोहराब, डा. युसूफ, डा. सैफ, डा. फैज, डा. मोहसिन, डा. सलीम, प्यारे लाल सोनकर, पीयूष श्रीवास्तव, सर्वेश सिंह, शिक्षक मो. अब्बास सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अन्त में अवकाशप्राप्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जीएच खान ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

news 4039256602414873434

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item