झुलसी मां की मौत के बाद मासूम पुत्र की भी हुई मौत

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के मलिकानपुर गांव में बीते सोमवार को आग से झुलसी महिला तारा देवी की मौत के बाद साथ झुलसे अबोध पुत्र की भी मौत हो गयी। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति सहित 5 के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद के चलते उक्त गांव निवासी मोती लाल गौतम की पत्नी तारा देवी अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र कृष के साथ कमरे में मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। घटना में बुरी तरह झुलसी तारा की उपचार के दौरान मौत हो गयी। वहीं देर रात को मासूम पुत्र की भी मौत हो गयी। उधर सिकरारा थाना क्षेत्र के महेशपुर निवासी मृतका के पिता रामनाथ गौतम ने बक्शा थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि वर्ष 2007 में पुत्री तारा का विवाह मलिकानपुर निवासी मोती लाल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में 50 हजार रुपये व हीरो होण्डा मोटरसाइकिल की मांग रहे थे। आरोप है कि घटना के दिन आरोपियों ने मिट्टी का तेल छिड़ककर जला दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने आरोपी पति मोती लाल, देवर हीरा लाल, देवरानी निशा, ससुर दयाशंकर एवं सास कलावती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related

news 4728362386613526118

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item