जिला शिक्षा परियोजना समिति की बैठक में कई बिन्दुओं पर हुई चर्चा

जौनपुर। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा परियोजना समिति की बैठक हुई जहां जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र सिंह ने जिले में संचालित गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में रिक्त पद के सापेक्ष विज्ञापन की अनुमति प्रदान करने, निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों के सत्यापन, निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों के परिवहन समिति के गठन के अनुमोदन, निःशुल्क यूनीफार्म के गुणवत्ता, समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। साथ ही जिले स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति के गठन, कार्ययोजना बनाने, विद्यालय सुरक्षा के लिये जनपद स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विद्यालय सुरक्षा परामर्श समिति के गठन का प्रस्ताव रखा। इस पर जिलाधिकारी ने अपनी सहमति व्यक्त करते हुये कहा कि पाठ्यपुस्तकों की पन्ने-स्याही अच्छी गुणवत्तायुवक्त होने चाहिये। बच्चों को सही समय पर गुणवत्तायुक्त यूनिफार्म मिलना चाहिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रामजी पाण्डेय, अपर जिलाधिकारीद्वय आरपी मिश्र, राम आसरे सिंह, नगर मजिस्ट्रेट योगानन्द पाण्डेय, नगर पालिका परिषद जौनपुर के कर अधीक्षक ओपी यादव सहित तमाम अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related

news 6293716758181690617

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item