चोरी की बाइक व तमंचे के साथ बदमाश गिरफ्तार

जौनपुर। आरक्षी अधीक्षक केके चौधरी के निर्देशन एवं अपर आरक्षी अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के नेतृत्व में बदमाशों तथा अवैध शराब सहित काले कारोबार करने वालों के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत सोमवार को खुटहन पुलिस को भारी सफलता मिली। प्रभारी निरीक्षक खुटहन शिवशंकर सिंह के अनुसार वह हमराहियों के साथ गश्त पर थे कि गोसाईपुर पुलिया के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार आता दिखायी दिया। पुलिस की गाड़ी देखकर वह भागने लगा कि मामला संदिग्ध समझकर पुलिस ने पीछा करते हुये उसे दबोच लिया। तलाशी के उसके पास से एक तमंचा, जिंदा कारतूस व चोरी के 14 हजार रूपये बरामद हुये। साथ ही मोटरसाइकिल भी चोरी की बतायी गयी। श्री सिंह ने बताया कि उसकी पहचान विशाल राजभर पुत्र राजबली राजभर निवासी सिधाई थाना शाहगंज के रूप में हुई। सम्बन्धित धाराओं में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।

Related

news 6667989659280535975

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item