ट्रक की चपेट आने से महिला की मौत

जौनपुर। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के पचवल गांव के समीप भदोही-जौनपुर मुख्य सड़क पर ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही एक अधेड़ महिला की दर्दनाक मौत हो गई। बताते हैं कि 52 वर्षीय सहदेई पत्नी बलराम पाल पचवल गांव के पाल बस्ती की निवासी थी वह घर से सड़क स्थित डॉक्टर के यहां दवा लेने गई थी। सड़क किनारे दवाखाना से जैसे ही दवा लेकर सड़क पार कर रही थी कि भदोही से जौनपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई। घटना मंगलवार की सुबह 10 बजे की बताई जा रही हैं। वहीं सूचना पर आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने शव को सड़क के बीचों बीच रखकर कई घंटे तक जौनपुर-भदोही मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं रामभुवन यादव भी मौके पर पहुंच गये और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत करने लगे लेकिन ग्रामीण उच्चाधिकारियों को मौके पर आने की मांग पर अड़े रहे। वहीं कुछ देर पश्चात मौके पर पहुंचे एसडीएम मड़ियाहूं रामभुवन यादव के समझाने बुझाने के बाद जाम समाप्त हुआ। लगभग दो घंटे चले जाम के बाद आवागमन पुनरू चालू हुआ। पुलिस ने ट्रक को हिरासत में ले लिया हैं और चालक मौके से भागने में सफल रहा। 

Related

news 2387488240694852337

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item