सड़क हादसे में दो लोग घायल
https://www.shirazehind.com/2018/06/blog-post_821.html
जौनपुर । गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के आजमगढ़ केराकत तिराहा के निकट बाइक का हैंडल लॉक हो जाने से उस पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल गये। बताते हैं कि सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हमजापुर गांव निवासी 70 वर्षीय राम पदारथ पाल तथा वह उनका 22 वर्षीय अजय कुमार पाल शनिवार को बाइक से रिश्तेदारी जा रहे थे । जब बाइक केराकत तिराहे पर पहुंची तो मोटरसाइकिल का लाक फंस गया जिससे दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गये। क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से 108 नंबर एम्बुलेन्स बुलाकर उन्हे जिला अस्पताल भिजवा दिया गया।

