ट्रेन से गिरकर एक की मौत, दूसरा गंभीर

जौनपुर।  थाना महराजगंज अन्तर्गत कलिंजरा रेलवे फाटक के पास शनिवार को जनसाधारण एक्सप्रेस से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाते ही चैकी ईंचार्ज तेजीबाजार अपने सिपाहियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी लेते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया, शव को चैकी पर ले आकर पोस्ट मार्टम हेतू भेज दिया।  चैकी ईंचार्ज के मुताबिक मृतक युवक बिहार के चान्दपुर हामौन थाना शाहपुर का निवासी था, ये चार लोग ट्रेन के गेट पर बैठकर दिल्ली से अपने घर बिहार जा रहे थे, गेट पर बैठे दो युवक ट्रेन से अचानक गिर पडे जिससे एक गंभीर रूप से घायल हो गया।  जिसे 108 बुलाकर जिला हास्पिटल भेजा गया जबकि दूसरे युवक 19 वर्षीय सजन कुमार   पुत्र राम बल्लभ राय की मौके पर ही मौत हो गई ।

Related

news 6903238769119998428

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item