एसडीम के निर्देश पर नहीं रोका अवैध निर्माण

  जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र के तरियारी ग्राम सभा क्षेत्र के प्रधान  पर आरोप हैं कि दूसरे के खेतों में से अवैध मार्ग का निर्माण करा बेबस लोगों की जमीन हड़पने के फिराक में है। शिकायत करने पर जान से मरवाने की भी कोशिश की गई। शिकायत करने पर एसडीएम का आदेश दर किनार हो गया। केराकत तहसील की तरियारी ग्राम सभा में प्रधान के सहयोगियों लल्लन राम, चंचल राम श्याम नारायण उर्फ खरदान मिलकर  ग्राम में  अवैध मार्ग निर्माण करा रहे हैं। जिसकी शिकायत अजय कुमार ने  उप जिलाधिकारी केराकत को तत्काल की। तत्काल प्रभाव से उप जिलाधिकारी ने  हल्का लेखपाल  को मौका मुआयना करने को  तुरंत भेजा। मौका मुआयना के बाद लेखपाल द्वारा बताया गया कि मार्ग  अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा है। इस पर उप जिलाधिकारी ने तत्काल लेखपाल को  कार्य रुकवाने के लिए भेजा।  जिस पर प्रधान पति व  उनके सहयोगियों ने मार्ग निर्माण को रोकने से मना कर दिया।  लेखपाल ने पुनः आकर उप जिलाधिकारी को इस बाबत अवगत कराया  और उन्होने तत्परता दिखाते हुए 100 नंबर पुलिस को  भेजा  । पुलिस पहुंची  व   अवैध निर्माण को रुकवाने की बजाए  जेब खर्च लेते हुए निकल गई। इसके बाद अजय कुमार व  विनय   कार्य रोकने के लिए मौके पर पहुंच गये।  चंचल ने ट्रैक्टर से अजय व विनोद को दबाने के लिए दौड़ा लिया। 

Related

news 8262013732337779472

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item