4 लाख की वसूली करके दर्जनों बकायेदारों के कनेक्शन काटे गये
https://www.shirazehind.com/2018/07/4.html
जौनपुर।
बिजली विभाग शाहगंज के एसडीओ दीपक जायसवाल के नेतृत्व में गुरूवार को
जबर्दस्त अभियान चलाया गया। इस दौरान जहां उन्होंने 4 लाख रूपये की राजस्व
वसूली किया, वहीं 1 लाख रूपये से अधिक के बकायेदारों को विद्युत कनेक्शन
विच्छेद किया गया। श्री जायसवाल ने बताया कि डेढ़ दर्जन से अधिक बिजली
बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया। इस अवसर पर एसडीओ श्री जायसवाल के साथ
अनेक विभागीय लोग उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि विभागीय हाईकमान के आदेश
पर चलाया जा रहा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

