आकांक्षा समिति की अध्यक्ष एवं डीएम की पत्नी विनीता पाटिल बंगारी ने किया पौधरोपण


जौनपुर।  आकांक्षा समिति की अध्यक्ष/जिलाधिकारी धर्मपत्नी विनीता पाटिल बंगारी, जिला जज धर्मपत्नी आशा त्यागी एवं अन्य सेवी संगठन द्वारा आज ’’स्मृति वन’’ ग्राम सभा धर्मापुर ठकुरची पूरवा स्थित बुढउ बाबा मंदिर के पास की भूमि पर पौध रोपण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी, सीडीओ आलोक सिंह, डीएफओ एपी पाठक, उपजिलाधिकारी सदर प्रियंका प्रियर्दशिनी, जिला आबकारी अधिकारी पवन कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप, मनोरंजन कर अधिकारी मो. हुसैन अंसारी, डीएसटीओ रामदरस यादव, जिला सेवा योजन अधिकारी राजीव सिंह, जेसीआई चेतना की अध्यक्ष चारु शर्मा, सचिव कल्पना केशरवानी, दीपसीखा चौरासिया, अन्जू पाठक, ऋचा गुप्ता, कार्तिक सेठी, डा. स्मिृता श्रीवास्तव, डा. विमला सिंह एवं अन्य अधिकारीगण व समाजसेवी संगठन ने पौध रोपण किया। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने कहा कि वन महोत्सव शहरी वृक्षारोपण किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के लगभग 400 पौधो का रोपण किये गये। उन्होंने जनपद के सभी पदाधिकारियों एवं अधिकारियों को पौधा लगाने को कहा, जिससे पर्यावरण एवं परिस्थितिकी में परिवर्तन आ सके। उन्होंने आकाक्षा समिति एवं उनके सभी सदस्यों को इस छोटी नोटिस में आकर पेड लगाने के लिए तथा इस नेक कार्य के लिए बधाई दिया तथा मीडिया बंधुओं को इस कार्य में सहयोग के लिए बधाई दिया और उन्होंने आशा किया कि इसीप्रकार यह कार्य चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि जिले में जो वृक्ष लगाये जा रहे है उनके सामने वाले दुकान को इस वन को जब तक वह बडा न हो जाय तब तक के लिए पानी आदि के लिए कार्यदायित्व सौपा जा रहा है। स्मृति वन के बारे में उन्होंने कहा कि स्मृति वन नदी के किनारे है जिससे उसको पानी आदि मिलता रहेगा तथा उसका प्रीगाड लगा दिया जायेगा। जिलाधिकारी ने आमजनमानस से अपील किया है कि एक व्यक्ति एक पेड अवश्य लगाये।

Related

news 7447646637901189362

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item