जिलाधिकारी ने पाकड़ का पेड लगाकर वन महोत्सव किया शुभारंभ
https://www.shirazehind.com/2018/07/blog-post_18.html
जौनपुर। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने
आज जिलाधिकारी स्थित आवास पर पाकड़ का पेड लगाकर वन महोत्सव शहरी
वृक्षारोपण का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने कहा कि एक क्षेत्र में एक ही
तरह के वृक्ष लगाये जायेंगे जिससे क्षेत्रों की पहचान वृक्षो से की जायेगी।
वृक्ष लगाने से छांव एवं पहचान दोनो मिलेगी। वृक्ष लगाने से ही पर्यावरण
एवं परिस्थितिकी में परिवर्तन होगा। डी.एफ.ओ. ए.पी. पाठक ने बताया कि आज
शहर के विभिन्न जगहों पर सड़क के किनारे लगभग 160 पेड़ लगाये गये।
जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने आमजनमानस से अपील किया है कि एक पेड
अवश्य लगाये। इस अवसर पर डीएफओ एपी पाठक, नगर मजिस्ट्रेट योगानन्द पाण्डेय
एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।