डा. सीमा को मिला उत्कृष्ट कृषि वैज्ञानिक का सम्मान

जौनपुर। जनपद के सुइथाकला विकास खण्ड क्षेत्र के नरवारी गांव निवासिनी डा. सीमा को कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिये वर्ष 2017 का पंजाब राव देशमुख महिला वैज्ञानिक पुरस्कार का सम्मान मिला। इस सम्मान से क्षेत्र के साथ पूरे जनपद का गौरव बढ़ा है। यह सम्मान डा. सीमा राजधानी दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में आयोजित एक समारोह के दौरान केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह द्वारा दिया गया। सम्प्रति डा. सीमा आई.सी.ए.आर. नई दिल्ली में प्रधान वैज्ञानिक (सांख्यिकी) पद पर तैनात हैं। पारिवारिक पृष्ठभूमि में इनके पति डा. राजेश शुक्ला नई दिल्ली में स्थित पीपुल रिसर्च आन इण्डियाज कंज्यूमर इकोनॉमी (प्राइस) के प्रबंध निदेशक पद पर तैनात हैं। डा. सीमा की इस उपलब्धि पर राघवेन्द्र शुक्ला, राजेश चतुर्वेदी, संतोष पाण्डेय, विनय कुमार, दिनेश चन्द्र, कमलेश त्रिपाठी, पत्रकार डा. प्रदीप दूबे, संजय कुमार सहित तमाम शुभचिंतकों व क्षेत्रीय लोगों ने हर्ष व्यक्त किया। साथ ही डा. सीमा को देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी किया।

Related

news 8132091882114001439

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item