सांसद ने स्वामी विवेकानंद सभागार का किया उद्घाटन, बच्चो को वितरित किया ड्रेस व बैग

सिकरारा(जौनपुर) भाजपा सांसद डा.कृष्ण प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षक विद्यालयों में छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ संस्कार भी दे। विद्यालयों के पाठशाला से संस्कारशाला में परिवर्तित होने पर ही देश का भविष्य सुरक्षित रह सकता है। छात्र-छात्राओं में भारत को विश्वगुरु बनाने की क्षमता है, जरूरत सिर्फ उनको सही मार्गदर्शन देने की है।

उक्त बातें वे शनिवार को अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में बना स्वामी विवेकानंद सभागर के उद्घाटन व निःशुल्क यूनिफार्म व बैग वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पद से ब्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षक की भूमिका सिर्फ क्लास रूम तक ही सीमित नही है। बल्कि शिक्षक के लिए पूरा का पूरा समाज ही एक प्रयोगशाला है। भारत को पुनः विश्वगुरु का दर्जा शिक्षक ही दिला सकता है। 

उन्होंने विद्यालय मे स्थानीय सामाजिक, सांस्कृतिक व ऐतिहासिक शिक्षा छात्रों को देने पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षक को विद्यालय के आसपास के परिवेश की जानकारी होनी जरूरी है। जिससे वह उस परिवेश की संस्कृति के संरक्षण के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित कर सके। संस्कृति का अनुसरण करने से ही युवा पीढ़ी संस्कारवान बनती है। सांसद ने विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित सिंह व ग्राम प्रधान जयंत कुमार सिंह के प्रयासों की प्रशंसा किया। 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राजेन्द्र सिंह गुडवत्ता पूर्ण शिक्षा ही सबका उद्देश्य होना चाहिए। इस कार्य मे जुड़े सभी जिम्मेदार ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करे, तभी उनके प्रयास सार्थक साबित होंगे। कहा कि सरकार की प्राथमिकता हमारी प्राथमिकता है। पहली बार किसी जिले में ऐसा शिक्षक नेता मिला जो शिक्षक हित व उनके समस्याओं को सुलझाने के साथ पढ़ने पढ़ाने की बात करते है। 

प्रारंभ में मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर पूजन- अर्चन किया। ततपश्चात विद्यालय में बना स्वामी विवेकानंद सभागार का उद्घाटन फीता काटकर किया। उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत 102 छात्रों को निःशुल्क यूनिफार्म व बैग वितरित किया। कार्यक्रम के आयोजक उक्त विद्यालय के प्रधानाचार्य व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने अभ्यागतों के प्रति आभार ब्यक्त करते हूए कहा कि अंग्रेजी माध्यम चयन के बाद विद्यालय के शिक्षकों व ग्राम प्रधान के सहयोग से इस वर्ष बच्चो नामांकन दोगुना हुआ है। वह दिन दूर नही जब फिर से इसी विद्यालय में पांच सौ से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण करेंगे। उन्होंने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। बीईओ राजीव यादव, शिक्षक सुशील उपाध्याय, दिनेश यादव, सीमा उपाध्याय, मृत्यंजय सिंह, शैलेश चतुर्वेदी ने अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। शिक्षिका संयुक्ता सिंह ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया तो उनकी चार साल की नन्ही बेटी समृद्धि उर्फ पीहू ने राष्ट्रगान कराया। 

वक्ताओ में खण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव, जयंत कुमार सिंह'प्रधान,' ब्लाक अध्यक्ष द्वय राजेन्द्र प्रसाद यादव व देशबन्धु यादव, भाजपा ब्लाक अध्यक्ष विपुल कुमार सिंह, एबीआरसी सुशील उपाध्याय, सुनील सिंह, अंकिता सिंह, गुलाल सिंह, मंजूलता जायसवाल, अनंत यादव, राजीव सिंह, मयेन्द्र सिंह आदि प्रमुख रहे। 

अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक विजय बहादुर सिंह व संचालन राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित शिक्षक लल्लन उपाध्याय ने किया।

Related

news 4819657732398583978

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item