कांग्रेस सेवादल नगर इकाई ने किया ध्वज वन्दन कार्यक्रम

जौनपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के निर्देशानुसार रविवार को ध्वज वन्दन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष डा. प्रमोद पाण्डेय के दिशा निर्देशन में आयोजित यह कार्यक्रम नगर के पालिटेक्निक चौराहे के पास स्थित कृषि भवन परिसर में किया गया। इस मौके पर सेवादल के नगर अध्यक्ष सतीश यादव ने भारतीय ध्वज के इतिहास पर प्रकाश डालते हुये सौहार्द की परम्परा को रेखांकित किया। तत्पश्चात् उपस्थित सभी लोगों ने ध्वजारोहण करके राष्ट्रगान किया। इसी क्रम में श्री यादव ने कहा कि राष्ट्र धर्म सभी धर्मों से सर्वोपरि है। हमें राष्ट्र हित सहित राष्ट्रवासियों के सुखमय जीवन के लिये अपना तन, मन एवं धन लगाने में पीछे नहीं हटना चाहिये। इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर पहल पुस्तकालय के संरक्षक दिनेश यादव के अलावा राज नारायण गौतम, विजय बहादुर गिरि, अखिलेश यादव, सौरभ यादव, सत्यम् यादव, आनन्द सिंह राम सिंगार मौर्य सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

news 585394741034616218

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item