डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने पुराने को दी विदाई व नये को दी जिम्मेदारी
https://www.shirazehind.com/2018/07/blog-post_54.html
जौनपुर। इं. मनीष भारती मण्डल अध्यक्ष वाराणसी की देख-रेख में नलकूप खण्ड के डाक बंगले के प्रांगण में सभा का आयोजन हुआ। इस मौके पर बताया गया कि संघ के समस्त सदस्यों की उपस्थिति में राजेन्द्र प्रसाद विश्वकर्मा जिलाध्यक्ष व शिवश्याम मौर्या सचिव के सहायक अभियन्ता पद पर प्रोन्नति होने से दोनों पद रिक्त हो गया है जिसका चुनाव निम्न अधिकारियों एवं मण्डल की देख-रेख में सर्वसम्मत से हुआ। चुनाव परिणाम के अनुसार इं. विजय कुमार जिलाध्यक्ष एवं इं. दिनेश पाल सचिव पद के लिये निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये। इसी क्रम में नव प्रोन्नत सहायक अभियंता राजेन्द्र प्रसाद विश्वकर्मा एवं शिवश्याम मौर्य के सम्मान में एक सादे समारोह का आयोजन करके भव्य विदाई दी गयी। इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता प्रभाकर दुबे, सहायक अभियंता आरसी विश्वकर्मा, सहायक अभियंता एके श्रीवास्तव, सीडी पाठक, भीमराम, अवर अभियन्ता ओम प्रकाश भारती, सरवेन्द्र कुमार, विजय श्रीवास्तव, आरके चौधरी, निर्भय राम, अवधेश कुमार, अरविन्द कुमार, अशोक कुमार, संजय श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक अभियन्ता एके राय व संचालन अशोक कुमार अवर अभियन्ता ने किया।