फेसबुक पर आपत्ति जनक पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

जौनपुर। फेसबुक पर भारतवासियों के लिए अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में जफराबाद थाने की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसके खिलाफ आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्यवाही में जुट गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार ओलन्दगंज के सूरज बिहारी कटरा के निवासी सिध्दार्थ सिंह टोनी ने जफराबाद थाने पर लिखित शिकायत किया कि जफराबाद कस्बे के निवासी अबरार अहमद ने मेरे फेसबुक पर 4 जुलाई को भारतवासियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पोस्ट किया। हमने उससे मिलकर शिकायत दर्ज कराया तो उसने साफ कहा कि मैने पोस्ट कर दिया है जो करना हो कर लो। पुलिस ने इस मामले में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार करके कार्यवाही शुरू कर दिया है।

Related

news 5883796065184710931

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item