पिता-पुत्र को हिरासत में, पड़ोसियों ने कर लिया उसकी जमीन पर कब्ज़ा

जौनपुर।  जफराबाद चौकी इंचार्ज ने कल्याणपुर गांव में पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर विपक्षियों को विवादित जमीन पर कब्जा करवा दिया। पीड़ित परिवार ने आला अधिकारियों से शिकायत की तो गुरुवार को सीओ सिटी नृपेंद्र जांच करने गांव पहुंच गए। गांव के लोगों से बातचीत कर उन्होंने साक्ष्य जुटाए।
गांव निवासी रामचंद्र निषाद ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि जफराबाद चौकी इंचार्ज एलबी सिंह ने बीते सोमवार की शाम उसे व उसके दो पुत्रों को हिरासत में ले लिया। थाने के अंदर बंद कर उसके पड़ोसी को आबादी की तीन बिस्वा जमीन पर रातों-रात बाउंड्री खड़ी करा दी। मंगलवार को पीड़ित ने सांसद रामचरित्र निषाद के यहां गुहार लगाई। उनके प्रतिनिधि विजयचंद्र पटेल ने एसपी से जांच कराने का आग्रह किया। मामला संज्ञान में आते ही गुरुवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी तथा सांसद प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। आस-पास के ग्रामीण व ग्राम प्रधानों को मौके पर बुलाया गया। लोगों ने बताया कि उक्त आबादी की जमीन पर बहुत पहले से ही रामचंद्र के परिवार का कब्जा था। कई पीढि़यों से रामचंद्र के परिवार के लोग बसे थे। जफराबाद चौकी इंचार्ज ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए रामचंद्र व उनके पुत्रों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उनकी शह पर विपक्षियों ने रातों-रात कब्जा कर लिया। इंचार्ज ने पीड़ित परिवार की एक न सुनी। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। लोगों से बातचीत और घटनाक्रम को देखा जा रहा है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

Related

news 7607667878326535556

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item