एक सप्ताह पहले बना नाला धराशाई
https://www.shirazehind.com/2018/07/blog-post_76.html
जौनपुर। मछलीशहर कस्बे के छैलामिया का पूरा में एक सप्ताह पहले बना नाला हल्की बारिश में ही ध्वस्त हो गया। बताते हैं कि पहली बरसात में ही नाले में प्रयोग हुए ईट भरभराकर गिर गये। नागरिकों का कहना है कि कमीशनखोरी के चलते नगर पंचायत द्वारा नाला निर्माण में घटिया सामग्री लगाकर कार्य जैसे तैसे पूरा करा दिया जिसका नतीजा यह हुआ कि निर्माण धराशाई हो गया। उक्त मोहल्ले के निवासी योगेश मौर्या ने नगरपंचायत पर आरोप लगाते हुए कहा कि कमीशन खोरी के कारण सरकारी धन का नुकसान हुआ और इसकी जांच कराकर दोषी लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जाय। ज्ञात हो कि गर पालिका द्वारा प्रत्येक कार्यकराने में चाहे नाली हो खड़न्जा हो भारी कमीशनखोरी की जाती है ओर कुछ दिनों बाद निर्माण की स्थिति जस की तस हो जाती है।

