केराकत थाने में हुई प्रेमी युगल की शादी

जौनपुर। केराकत कोतवाली परिसर में गुरूवार को   प्रशासन  व ग्रामीण प्रबुद्धजनों के सहयोग से  प्रेमी  युगल की शादी संपन्न हुई ।  बताते हैं कि युवक प्रविंद भारती पुत्र विश्राम भारती निवासी सुरहुरपुर थाना केराकत व लड़की पूनम पुत्री सूबेदार निवासी मुर्खा का आपसी प्रेम करीब पांच सालों से चल रहा था ।   लड़की कुछ दिनों पूर्व अपने जीजा के घर सुरहुरपुर  आई हुई थी । जहां परिजनों को इनके प्रेम प्रपंच की जानकारी हुई ।   मामला पुलिस थाने तक पहुंचा ।  जिसके बाद प्रशासन ने परिजनों को समझाने बुझाने के बाद दोनों परिवार के लोग दोनों को एक परिणय सूत्र में बांधने के लिए रजामंद हो गए। पुलिसजनों के सहयोग से प्रेमी जोड़े  की शादी कोतवाली थाना परिसर मंदिर में स्थित करवा दी गई ।    गवाह यहां के कोतवाली प्रभारी शशीभुषण राय, एसआई शिवराज सिंह यादव, एसआई सरिता यादव , एसआई पारसनाथ यादव, कांस्टेबल खुर्शीद,   सुरहुरपुर के प्रधान वकील यादव आदि   प्रबुद्धजन मौजूद रहे और लोगों ने अपना सहयोग और आशीर्वाद दोनों वर-वधुओं को सुखी जीवन की कामना के साथ दिया ।

Related

news 1158112385697703584

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item