बहुचर्चित लेखपाल का स्थानांतरण चर्चा का विषय
https://www.shirazehind.com/2018/07/blog-post_49.html
जौनपुर। शहर के ताड़तला वार्ड के बहुचर्चित लेखपाल संजय सिंह का स्थानांतरण जफराबाद क्षेत्र के राजेपुर गांव के लिए कर दिया गया है। इसकी वजह से सैकड़ों लोगों की जमीनों की पैमाइश और उस पर उनका वाजिब कब्जा मिलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। विगत सात वर्षो से अधिक समय से यह क्षेत्र में अपने पक्षपात पूर्ण कार्यप्रणाली और भू- माफियाओं से सांठ गांठ कर करोड़ों की सम्पत्ति रिश्वतखोरी से अर्जित करने वाले लेखपाल के तबादले से आम लोगों में खुशी व्याप्त है। अनेक बार इसके खिलाफ शिकायते हुई लेकिन विभिन्न दांव पैतरे लगाकर इसने हटना स्वीकार नहीं किया। कई बार इसका स्थानांतरण भी हुआ लेकिन दबाव के चलते हर इसका बाल बंाका नहीं हो सका। इस बार भी तबादले के बाद उक्त लेखपाल रोकवाने के लिए शासन स्तर पर जोर आजमाइश कर रहा है। देखना है कि स्वच्छ और पारदर्शी सरकार का दम भरने वाली भाजपा सरकार इस लेखपाल के साथ पुराना रवैया अख्तियार करती है अथवा इसके स्थानांतरण पर अडिग रहती है। ज्ञात हो कि शहर के लेखपाल अपने कमाई और कार्यप्रणाली को लेकर सदैव चर्चा में रहते है और मनमानी करने से बाज नहीं आते और उच्चाधिकारियों के आदेशों को भी दरकिनार उनके द्वारा बताये गये कार्यो को करने में हीलाहवाली करते है और आम लोगों के जमीन में मसले नहीं सुलझ पाते और बवाल तथा मारपीट की नौबत आती है। शहर के हर मोहल्ले में जमीनों के दर्जनों विवाद है और विशेषकर लेखपालों की कारस्तानी के कारण उसका निराकरण नहीं हो पा रहा है। इस लेखपाल का स्थानांतरण होना चर्चा का विषय बना है।

