भौतिकवादी संस्कृति ने पूरे पर्यावरण को नष्ट कर दिया : डा. राघवेन्द्र
https://www.shirazehind.com/2018/07/blog-post_932.html
जौनपुर। जनपद
के जलालपुर क्षेत्र के छितौना में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की महत्वाकांक्षी योजना ‘एक
छात्र-एक वृक्ष’ के तहत पर्यावरण संरक्षण को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन
किया गया। इस दौरान आम, महुआ, शीशम, गुलमोहर, अर्जुन के कुल 101 पौधों का
रोपण किया गया। तत्पश्चात् संस्थान के संस्थापक/चेयरमैन डा. विनोद कुमार की
अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. राघवेन्द्र पाण्डेय ने
कहा कि वृक्ष से ही जीवन है। भौतिकवादी संस्कृति ने पूरे पर्यावरण को
नष्ट कर दिया। पूविवि के संयोजक डा. जगदेव ने कहा कि पौधों से ही हमें फल,
फूल, औषधि आदि की प्राप्ति होती है। डा. घनश्याम दुबे संयोजक
रोवर्स/रेंजर्स मऊ ने कहा कि वर्षा न होने का प्रमुख कारण वृक्ष हैं। इसके
बाद कार्यक्रम के प्रभारी डा. शशि मिश्र ने सभी के प्रति आभार जताया।
कार्यक्रम के द्वितीय चरण में आयोजित सम्मान समारोह में निवर्तमान संयोजक
डा. राघवेन्द्र पाण्डेय एवं वर्तमान संयोजक डा. जगदेव को स्मृति चिन्ह व
अंगवस्त्रम् भेंट किया गया। साथ ही सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर हीरा लाल
यादव, भारत कुंवर सिंह, अम्बुज गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। इसके बाद
कृषि वैज्ञानिक सुरेश कुमार, मो. शाहिद, अशोक कुमार ने अपना विचार व्यग्त
किया। इस मौके पर आये लोगों का स्वागत राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त मो.
असलम ने किया तो स्वागत गीत आकांक्षा, मनीषा, रानी ने प्रस्तुत किया।
कार्यकम का संचालन राज्यपाल व राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित ओम प्रकाश
चक्रवती ने किया। अन्त में संस्थान की निदेशक डा. अंजू ने सभी के प्रति
आभार जताया। इस अवसर पर राजाराम, सुरेन्द्र कुमार, राजेन््रद प्रसाद,
धर्मराज कन्नौजिया मैनेजर आशीर्वाद हास्पिटल, डा. आनन्द सहित तमाम लोग
उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

