इंसानियत के लिए दर्स देने का काम करती रहेगी इमाम हुसैन की कुर्बानी : मौलाना एजाज

जौनपुर। जमीने मुबारक कदम रसूल छोटी लाइन इमाम बारगाह भंडारी स्टेशन के समीप रविवार को हिंदू, मुस्लिम एकता के प्रतीक शिया पंजतनी कमेटी की सरपरस्त मरहुमा सकीना बीबी के चेहलुम की मजलिसे अजा हुई। इस अजीमुश्शान मजलिस में देश के मशहूर मौलाना कमर सुल्तान दिल्ली ने कहा कि ईमाम हुसैन अ.स. की कर्बला के मैदान में दी गयी कुर्बानी रहती दुनिया तक न सिर्फ याद की जाती रहेगी बल्कि इंसानियत के लिए दर्स देने का काम करती रहेगी। मौलाना एजाज हसनैन करारवी ने कहा कि कर्बला के मैदान में बुजुर्ग से लेकर जवान और बच्चे तक के साथ इस हद तक बर्बता की गयी कि किसी भी सदी में जब यह दास्तां बयां की जायेगी तो जिस इंसान के सीने में दिल होगा उसकी आंखें जरुर छलक उठेंगी। उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन अ.स. के चाहने वालों को चाहिए कि उनके संदेश से ऐसी जागरुकता पैदा करें कि इंसान के दिलों की आंखें रोशन हो जाय। इससे पूर्व सोजख्वानी गौहर ज़ैदी व उनके हमनवां ने किया। अंजुमन शमशीरे हैदरी नौहाख्वानी व मातम किया।इस मौके पर मौलाना मनाज़िर हसनैन, मौलाना शेख हसन जाफ़र, पूर्व सभासद शाहिद मेंहदी, आज़म ज़ैदी, फैसल हसन तबरेज़, नायब हसन सोनू, ताबिश, तौकीर हसन, कैफ़ी रिज़वी सहित उनके परिवार के सदस्यों ने फातेहा पढ़कर मरहुमा को श्रद्धांजलि दी।

Related

news 8168179377470361333

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item