पशु उपचार व टीकाकरण शिविर में दी गयी जानकारी
https://www.shirazehind.com/2018/07/blog-post_946.html
जौनपुर।
भारतीय स्वयंसेवी संस्था एवं एक प्रयास द्वारा शुक्रवार को पौधरोपण एवं
पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शाहगंज के बद्दोपुर गांव में आयोजित
कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों के साथ गांव के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर
हिस्सा लिया। इस दौरान नीम, अर्जुन, आम के पौधों को लगाते हुये पशु
चिकित्सक द्वारा पशु का प्रशिक्षण किया गया। इसी क्रम में संस्था प्रमुख
भारतेन्द्र ने लोगों को जीवन में पेड़ के महत्व को समझाते हुये लोगों को
पौधरोपण के लिये उत्साहित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. तारिक शेख ने
लोगों को ज्यादा से ज्यादा पौधा लागाने की अपील किया। साथ ही पर्यावरण को
साफ रखने की भी बात कही। इस अवसर अभय सिंह, अमित त्रिपाठी, शशांक यादव,
हर्षित यादव, अरुण गुप्ता, हर्षित आर्य सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में आये लोगों का स्वागत हिन्दू युवा वाहिनी के शाहगंज विस
अध्यक्ष हिमांशु यादव ने किया। अन्त में कार्यक्रम संयोजक शशांक यादव ने
समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

