एमएलसी विद्यासागर ने प्राथमिक विद्यालय शकरमण्डी का किया निरीक्षण

जौनपुर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री व एमएलसी विद्यासागर सोनकर ने प्राथमिक विद्यालय शकरमण्डी का निरीक्षण किया जहां बदली व्यवस्था को देखकर खुशी जताते हुये शिक्षकों व छात्रों से पठन-पाठन पर चर्चा किया। बता दें कि भाजपा के पूर्व सांसद श्री सोनकर ने उक्त विद्यालय को विगत दिनों गोद लिया था। उन्होंने इस विद्यालय का कायाकल्प कराया। बच्चों को बैठने की अच्छे फर्नीचर की व्यवस्था करने के साथ ही बिजली व पंखे को लगवाया। बच्चों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, ड्रेस, जूते जैसी जरूरतों को पूरा किया। बैग व्यवस्था के साथ दिव्यांग बच्चों के लिये रैम्प एवं विशेष अध्यापकों की व्यवस्था किया। साथ ही मध्यान्ह भोजन में मीनू के हिसाब से बच्चों को दिया जाने लगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि बच्चों को स्वस्थ रखने के लिये सोमवार को फल एवं बुधवार को दूध दिया जाना चाहिये। बच्चों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ करने के साथ ही उन्होंने पठन-पाठन के बारे में जानकारी लिया। निरीक्षण के दौरान श्री सोनकर के साथ संजय श्रीवास्तव, भाजपा नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता, सभासद रवि सोनकर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related

news 2729563772075326226

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item