महंगाई, बेरोजगारी चरम पर , यूथ कोंग्रेस ने फूंका पुतला

जौनपुर। 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणा-पत्र में किये गये एक भी वायदे  को पूरा नहीं किया केन्द्र  की बीजेपी सरकार ने।देश इस समय कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है । महंगाई, बेरोजगारी ,भुखमरी लूट, हत्या, डकैती ,महिलाओं पर अत्याचार जैसी गम्भीर घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस समस्या पर बोलने को तैयार नहीं है। उक्त बातें   यूथ कोंग्रेस के अध्यक्ष  सत्यवीर सिंह ने आज अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद के नगर स्थित सुक्खीपुर जनसमपर्क कार्यालय पर केन्द्र और प्रदेश सरकार के पुतला दहन के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान कहीं उन्होने कहा कि महिलाओं के सम्मान में भाजपा है मैदान में का नारा देने वालों के कार्यकाल में लगातार महिलाओं के ऊपर अत्याचार हो रहा है बेटियों और बहनों का सम्मान सुरक्षित नहीं है जो देश के के लिए घातक है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आज देश वासियों में भारी आक्रोश है देश की जनता सड़कों पर है मां बहन बेटियों की सुरक्षा को लेकर सरकार को चेताने वाले लोगों पर मोदी सरकार लाठियां बरसावा रही है लोकतांत्रिक देश में देशवासियों को अपनी बात रखने के अधिकार को लाठियों के बल पर छीना जा रहा है जो सीधे सीधे लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास है भाजपा सरकार के द्वारा। उन्होंने कहा कि भाजपा के जुमलों और भाजपा की नीतियों को जनता समझ चुकी है जिसका जवाब जनता आने वाले चुनाव में देगी। उक्त अवसर पर फहीम जावेद ,नीरज राय, जयमंगल यादव, सिद्धार्थ साहू ,पवन पटेल,साजिद मानू, शिखर पंडित, विशाल खत्री, मो अब्बास, विशाल सेठ, राजू गुप्ता, धर्मेंद्र चौहान, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related

news 3952981822035237429

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item