पीयू परिसर पाठ्यक्रमों के रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परिसर पाठ्यक्रमों में पीयू कैट 2018 की काउंसलिंग के उपरांत विभागों में रिक्त रह गई सीटों पर विद्यार्थी सीधे प्रवेश ले सकेंगे। कुलपति प्रोफ़ेसर डॉ राजाराम यादव ने छात्र हित में यह आदेश दिया है। सम्बंधित विभागों में आवेदन पत्र जमा कर नियमानुसार सीधे प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ की जा रही है। विश्वविद्यालय के परिसर में संचालित होने वाले पाठ्यक्रम एमएससी बायो टेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, पर्यावरण विज्ञान, एम ए जनसंचार एवं पत्रकारिता तथा व्यावहारिक मनोविज्ञान , एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स, एमबीए एचआरडी , एमबीए फाइनेंस कंट्रोल एवं एमसीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश को इच्छुक विद्यार्थी सम्बंधित विभागों में संपर्क कर सकते है।

Related

news 9021872486037716830

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item