राज्यमंत्री ने किया अधिकारियों के साथ समीक्षा

जौनपुर।  राज्यमंत्री नगर विकास अभाव सहायता पुर्नवास गिरीश चन्द्र यादव ने आज निरीक्षण भवन में विद्युत विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। 
                  बैठक में राज्यमंत्री ने आधी-तुफान में गिरे हुए खम्भे एवं तारों के विषय में जानकारी प्राप्त करते हुए उन्हे ठीक कराने का निर्देश दिया। जमीन पकड़ी, खासनपुर चौराहा, पूर्व चेयरमैन सीताराम के घर के सामने, काली माता चौराहा के समाने के खम्बे टेडे हो गये है, हनुमान घाट के पास गिरे हुए तार को जल्द से जल्द सही कराने का निर्देश दिया। करंजाकला ब्लाक के समसपुर गांव में खम्भे गिराये गये थे जिन्हे अन्य जगह पर उठा ले जाने की शिकायत पर अधि.अभि. अभिषेक श्रीवास्तव को जॉच करने का निर्देश दिया। खेतासराय में बन रहे सब स्टेशन की समीक्षा की। मा. राज्यमंत्री जी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को चार दिन के भीतर पूरी रिपोर्ट देने के निर्देश दिया। इस दौरान मा. मंत्री ने चौपाल के दौरान दिये गये कार्यो की प्रगति का हाल जाना। बैठक में मा. राज्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के क्षेत्र में क्या कार्य किये जा रहे है कि सूची न उपलब्ध कराने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों को सूची अवश्य उपलब्ध कराये। 
                  इसके पश्चात राज्यमंत्री द्वारा पीडब्ल्यूडी विभाग की समीक्षा की गयी, जिसमें कोठवार से गडैला मार्ग, ढालनपुर मार्ग, मिल्कोंपुर मार्ग, परसनी मार्ग की स्थिति अच्छी न होने पर नाराजगी व्यक्त की। अधि.अभि. लोनिवि के.जी. सारस्वत ने बताया कि जो भी सड़के गढ्ढा मुक्त होने से छुट गयी है उन्हें सर्वे में लिया जा रहा है। उन्होंने मा. राज्यमंत्री जी को आस्वस्त किया कि खराब सड़को को सोमवार तक भौतिक निरीक्षण पूर्ण कर लिया जायेगा और चल रहे कार्यो में प्रगति लाई जायेगी। मा. राज्यमंत्री ने मल्हनी-खुटहन मार्ग को जल्द से जल्द शुरु करवाने का निर्देश दिये। 
                  इस अवसर पर अधि.अभि. विद्युत अभिषेक श्रीवास्तव, बृजभान सिंह, स्टोर कीपर सुरेन्द्र नाथ सिंह, एसडीओ अहियापुर अरविन्द यादव, हरिश प्रजापति, वर्कशाप जेई शशांक कुमार, पीडब्लूडी ए.ई. एम चतुर्वेदी, एसएन जायसवाल, वीपी सिंह, जेई आरपी सिंह, बृजेन्द्र यादव, कमलेश गुप्ता, नीरज सिंह, अरविन्द श्रीवास्तव, अरुण कुमार यादव सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

Related

news 1394194824531876799

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item