बच्चों को पढ़ाई के प्रति करे जागरुक : गिरीश चन्द्र यादव
https://www.shirazehind.com/2018/07/blog-post_277.html
जौनपुर। स्कूल चलो अभियान के तहत
जन जागरुकता रैली प्राथमिक विद्यालय लाइन बाजार, नगर क्षेत्र से निकाली
गयी जिसमें उ0 प्र0 शासन के राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने रैली
का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मंत्री जी ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश
डाला तथा रोटरी क्लब के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि आम जनमानस में
शिक्षा के प्रति जो आप आम जनता एवं बच्चों को पढ़ाई के प्रति जागरुक कर रहे
हैं निश्चित रुप से आप सभी प्रशंसा के पात्र हैं। उन्होंने बताया कि स्वयं
सेवी संस्थाओं के साथ-साथ सरकार भी प्राथमिक विद्यालयों पर विशेष ध्यान दे
रही है। स्कूलों में जूता-मोजा, स्कूल बैग तथा कम्प्यूटर आदि देकर प्राथमिक
विद्यालयों को भी कान्वेन्ट विद्यालय जैसा बनाया जा रहा है।
रैली विद्यालय से चलकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस विद्यालय प्रांगण में समाप्त हुयी। रोटरी क्लब जौनपुर के वरिष्ठ सदस्य संजय बैंकर जी ने प्राथमिक विद्यालय में दो छत के पंखें देने को कहा। पूर्व अध्यक्ष रो0 प्रदीप सिंह, डा0 एस0 के0 सिंह ने ‘‘बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओं’’ पर प्रकाश डाला और कहा कि शिक्षा से ही समाज में फैली कुरीतियाँ समाप्त की जा सकती है।
रोटरी अध्यक्ष रवि मिगलानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्राथमिक विद्यालय में समय-समय पर जो शिक्षा से जुड़ी हुयी आवश्यकताएं होंगी हम सभी रोटरी सदस्य मिलकर पूरा करते रहेंगे। निवर्तमान अध्यक्ष रविकान्त जायसवाल ने कहा कि कान्वेन्ट विद्यालयों की तरह प्राथमिक विद्यालय में भी शैक्षिक भ्रमण के लिए बच्चों को टूर पर ले जाना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन शशांक सिंह ‘रानू’ ने किया एवं आये हुये मा0 मंत्री जी, विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त स्टाफ एवं बच्चों का आभार सचिव जयकिशन साहू ‘जैकी’ द्वारा किया गया।
इस अवसर पर संदीप गुप्ता, धर्मेन्द्र सेठ, अजय गुप्ता, अमित पाण्डेय, के0 के0 मिश्रा, देवेन्द्र सिंह ‘पिंकू’, कपिल गुप्ता, अभिषेक गुप्ता ‘शम्मी’ इत्यादि सदस्य उपस्थित रहे।