भ्रष्टाचार के खिलाफ 12 सितम्बर को बड़ा आंदोलन करने जा रही है कांग्रेस: नदीम जावेद

जौनपुर। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद ने कहा कि भारत को पड़ोसी देश पाकिस्तान से रिश्ते ठीक रखना चाहिए। नरेंद्र मोदी ने जब शपथ ली थी तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को बुलाया था। बिना बुलाये खुद पाकिस्तान चले गए थे। फिर किसी और के जाने पर भाजपा हल्ला क्यों मचा रही है। किसी और को राष्ट्र विरोधी बनाने से पहले अपने गिरेबान में झांक कर देख लेना चाहिए।
नदीम जावेद जौनपुर के सुक्खीपुर स्थित कैम्प कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू थे।
उन्होंने मोदी सरकार पर हमला करते हुए चुनाव के दौरान किए गए वादों को याद दिलाया। कहा कि लोगों ने स्पष्ट बहुमत के साथ इसलिए सरकार नहीं बनवाई थी कि उनके साथ छल किया जाए। लोगों को बुनियादी मुद्दों से भटका कर हिन्दू-मुस्लिम में उलझा दिया गया है। केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार के कई संगीन आरोप लगे हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर पार्टी 12 सितम्बर को बड़ा आंदोलन करने जा रही है। आगामी चुनाव के दौरान कांग्रेस अन्य दलों के साथ देेश हित में गठबंधन करेगी।  पार्टी 2019 का चुनाव राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ेगी। गठबंधन वाले दलों के नेता भी इस पर सहमत हो जाएंगे।
एक सवाल के जवाब में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 2019 का चुनाव जीतने के लिए नहीं बल्कि देश के संविधान को बचाने की लड़ाई है। इसी उद्देश्य देशभर में महागठबंधन किया जा रहा है। यूपी में कांग्रेस का वजूद क्षेत्रीय दलों से कमतर बताने वाले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के बारे में पूछने पर उन्होंने बड़ा लक्ष्य हासिल करने के लिए छोटी-छोटी बातों को दरकिनार कर दिया जाता है, कहकर टाल दिया। भाजपा द्वारा लाए गए एससी एसटी बिल का कांग्रेस के सदन में विरोध न करने के प्रश्न का भी उन्होंने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। पत्रकार वार्ता में इलाहाबाद के पूर्व छात्र नेता बाबुल सिंह , डा. पंकज सोनकर, बबलू राईन, गौरव  सिंह "सन्नी "मौजूद रहे।

Related

politics 4869788315919010777

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item