ज़ेब्रा ने केरल त्रासदी बाढ़पीड़ितों के सहायतार्थ आयोजित किया फ़िल्म गोल्ड का चैरिटी शो
https://www.shirazehind.com/2018/08/blog-post_146.html
'जौनपुर । देवताओं का अपना देश' केरल जल-प्रलय की चपेट में है। बाढ़ की विनाशलीला में सैकड़ों लोग मारे और लाखों लोग बेघर हो चुके हैं। देश का यह खूबसूरत प्रदेश और उसके बेहद खूबसूरत लोग आज अपने अस्तित्व के सबसे बड़े संकट से रुबरु हैं। बाढ़ और बारिश का घातक प्रभाव केरल के सीमावर्ती राज्य के कुछ जिलों पर भी पड़ा है। सेना और एन.डी.आर.एफ के जवान बचाव और राहत के कामों में अपनी बेहतरीन भूमिका निभा रहे हैं। केन्द्र सरकार एवं राज्य की सभी सरकारें अपने-अपने स्तर से बाढ़-पीड़ितों की मदद कर रही हैं. केरल त्रासदी बाढ़पीड़तों के सहायतार्थ जनपद की रचनात्मक एवं सामाजिक संस्था ज़ेब्रा फॉउन्डेशन ट्रस्ट ने आगामी रविवार, 26.08.2018 सायं 6 बजे से 'केवल डीडी प्लेक्स' में फ़िल्म *गोल्ड* के चैरिटी मूवी स्क्रीनिंग का आयोजन किया है जिससे प्राप्त सहायतार्थ धनराशि मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में जमा किया जायेगा।