पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि
https://www.shirazehind.com/2018/08/blog-post_178.html
जौनपुर। माध्यमिक
वित्तविहीन शिक्षक, प्रधानाचार्य व प्रबन्धक महासभा ने रविवार को राधिका
बाल विद्या मंदिर के सभागार भवन में शोक सभा का आयोजन कर कैंडिल जलाकर
पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। साथ ही केरल में
भयंकर बाढ़ आपदा से जूझ रहे केरल वासियों के प्रति गहरी सम्बेदना ब्यक्त
किया। आपदा में मृत लोगो के आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट मौन रहकर ईश्वर
से प्रार्थना किया।
माध्यमिक
वित्तविहीन प्रधानाचार्य महासभा के प्रांतीय प्रधान महासचिव अखिलेश सिंह
ने कहा कि भारतीय राजनीति के शलाका पुरूष के निधन से भारत की राजनीति के
महायुग का अवसान हो गया। भारतीय राजनीति के इतिहास में अटल अध्याय स्वर्ण
अध्याय होगा। जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि अटल जी के निधन से एक महान
जीवन का अंत हो गया। यह पूरे देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। प्रारंभ में
शिक्षकों ने पूर्व प्रधानमंत्री जी के चित्र माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित
किया।
वक्ताओं में
नन्हकऊ गुप्ता, सुनील शुक्ला, विष्णु प्रताप सिंह, रमेश सिंह, अमित दुबे,
श्यामधर मिश्रा, विकास सिंह, अनिल उपाध्याय, प्रेमदास, श्याम बिहारी
शुक्ला, सुशील सिंह आदि प्रमुख रहे। संचालन प्रधानाचार्य शरद कुमार सिंह ने
किया।

