छप्पर में लगी आग से गाय मरी, बछिया गम्भीर रूप से झुलसी
https://www.shirazehind.com/2018/08/blog-post_360.html
जौनपुर।
सरपतहां थाना क्षेत्र के भेला गांव में छप्पर में आग लगने से गाय की मौत
हो गयी जबकि एक बछिया बुरी तरह झुलस गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त
गांव निवासी दयाराम हरिजन दरवाजे पर बने छप्पर में पशुओं को बांधने के
अलावा अनाज आदि गृहस्थी का सामान रखे थे। बीती रात छप्पर में मच्छर से
बचने के लिये किये गये धुंए से निकली आग पशुशाला मे रखे भूसे में लग गयी
जिसकी चपेट में आने से गाय की मौत हो गयी जबकि एक बछिया बुरी तरह झुलस गयी।
साथ ही छप्पर में रखा लगभग एक ट्राली भूसा जलकर राख हो गया। वहीं जानकारी
होने पर मौके पर पहुंचे लेखपाल सुनील विश्वकर्मा द्वारा आग से हुई क्षति के
सम्बन्ध में रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गयी।