विदाई न करने पर ससुर की गोली मारकर हत्या

जौनपुर । नेवढ़िया थाना क्षेत्र के बनेवरा गांव में रिटायर फौजी ने अपने वृद्ध ससुर की कल देर रात गोली मारकर हत्या कर दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। गोली लगने से प्रधान समेत चार अन्य लोग   घायल हुए हैं। फौजी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया । बताते हैं कि बनेवरा गांव निवासी 70 राजनाथ सिंह खाना खाने के बाद अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान उनके घर आया मधुपुर गुतवन निवासी उनका दामाद रिटायर फौजी देवेंद्र सिंह किसी बात से खफा होकर असलहा निकाल लिया। जब तक राजनाथ सिंह कुछ समझ पाते तब तक उसने उसने गोली मार दिया  जिससे मौके पर ही  राजनाथ की मौत हो गयी। इसके बाद जब परिवार वाले उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उन्हे भी असलहा लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया। मृतक राजनाथ की पांचवीं बेटी किरण सिंह से देवेन्द्र की शादी 2010 में हुई थी। इस समय किरण मायके में है। विदाई कराने के लिए रिटायर फौजी पत्नी के मायके गया था। विदाई न होने पर विवाद हुआ। इसी के बाद उसने असलहा निकालकर ससुर को गोली मार दिया।

Related

news 6561022175577088042

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item