आसमान से बरसा मौत , तीन मकान धराशायी , एक की मौत आधा दर्जन घायल


जौनपुर। जिले में लगातार हो रही बारिश अब मौत बनकर बरसने लगी है। तीन अलग अलग जगहो पर भारी वर्षा के चलते तीन कच्चा मकान गिरने से एक की मौत हो गयी आधा दर्जन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये है। सभी इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस हादसे से कोहराम मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पुछताछ कर रही है। 
 तीन दिनो से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते बरसठी थाना क्षेत्र के बनकट गांव के निवासी नवीन कुमार दुबे कच्चा मकान अचानक धराशायी हो गया है। इस हादसे दो लोग घायल हो गये। दूसरी घटना भी इसी थाना क्षेत्र के महुआरी गांव में कच्चा मकान की दीवाल गिरने से उसके मलबे के नीचे 4 लोग दब गये।जिसमे एक बृद्ध की मौत हो गयी जबकि 3 बच्चों को गम्भीर चोट लगी है।तीनो बच्चो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बच्चें इतने सहमे है कि कुछ बोल नही पा रहे है।सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी है।गांव के 62 वर्षीय दलित कल्लू कच्चे मकान में अपने 3 पोते पोतियों के साथ बैठे थे। गांव के 62 वर्षीय दलित कल्लू कच्चे मकान में अपने 3 पोते पोतियों के साथ बैठे थे।कल्लू बरसात होने के कारण अंदर थे और बच्चे बाहर खेल रहे थे।अचानक कच्ची दीवाल गिर पड़ी।जिसके मलबे में कल्लू पूरी तरह से दब गये और बच्चों 6 वर्षीय राधा देवी,5 वर्षीय देवा, व 2 वर्षीय चुगुडू को मिट्टी के ढूहे से चोट लग गयी।दीवाल गिरने से परिवार में चीख पुकार मच गयी।हल्ला सुनकर आसपास के लोग पहुँच कर मिट्टी के नीचे दबे कल्लू को जब तक खोद के निकालते तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।परिजनों में घटना से कोहराम मच गया।घायल तीनो को गांव वालों ने इलाज के लिए बाजार में ही चिकित्सक के यहाँ भर्ती कर दिए।उधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर आवश्यक कार्यवाही करने में जुट गयी है।
तीसरा दर्दनाक हादसा सिगरामऊ थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में हुआ। यहां पर बारिश के चलते मकान गिरने से पृथ्वी नामक व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया। उसकी हालत नाजुक देखते हुए डाक्टरो वाराणसी रेफर कर दिया।

Related

news 6160573117054071684

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item