बाजारों एवं चौराहों पर सी.सी.टी.वी. कैमरा लगाये जाय : प्रमुख सचिव
https://www.shirazehind.com/2018/09/blog-post_995.html
जौनपुर।
प्रमुख सचिव, दुग्ध विकास उ.प्र. शासन डा0
सुधीर एम बोबडे़ ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ
बैठक की।
बैठक में गृह विभाग की समीक्षा करते हुए जिले में जघन्य अपराधों, महिला
अपराध, अनुसूचित जाति एवं जन जाति के विरुध अपराध, यातायात व्यवस्था एवं
नियमों के अनुपालन की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने त्यौहार
रजिस्टर, एण्टी रोमियों स्क्वायड की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने कहा कि थानो में अभी भी सुधार की आवश्यकता है। प्रमुख सचिव ने
जनपद में बढ़ रहे अपराधों का विश्लेषण करने का निर्देश समस्त उपजिलाधिकारी
एवं क्षेत्राधिकारी को दिये। भविष्य में बढ़ने वाले साइबर अपराधों के प्रति
आगाह किया। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में प्रमुख बाजारों एवं
चौराहों पर ज्यादा से ज्यादा सी.सी.टी.वी. कैमरा लगाये जाय। उन्होंने कहा
कि त्योहार नजदीक आ रहे है जिसकी तैयारी पहले से ही कर ले। जिलाधिकारी
अरविन्द मलप्पा बंगारी ने त्यौहारों के मद्देनजर समस्त थानों में शांति
समिति की बैठक कराने का निर्देश दिया।
इसके उपरान्त वाणिज्यकर, स्टांप, राजस्व, विकास विभाग, लोक निर्माण,
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पंचायती राज, समाज
कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यागंजन सशक्तकरण महिला कल्याण ग्राम विकास
विभाग, खाद्य एवं रसद, लोक निर्माण, नगर विकास/नगरीय रोजगार एवं गरीबी
उन्मुलन विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, गन्ना विकास एंव चीनी उद्योग, उर्जा
एवं कृषि विभाग, ग्राम्य विकास/नगर विकास एवं शहरी नियोजन, बाल विकास एवं
पुष्टाहार, आई.टी एवं इलेक्ट्रानिक, नियोजन, भूतत्व एवं खनिकर्म नगर
विकास/पंचायजी राज सिचाई एवं जल संसाधन विभाग, मुख्यमंत्री कार्यालय एवं
लोक शिकायत विभाग समेत सभी विभागो के कार्यो की समीक्षा की।
प्रमुख सचिव ने मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राम जी पाण्डेय से पीएचसी
एवं सीएचसी में एण्टीबायौटिक, ए.ई.एस., जे.ई., चिकनगुनीया की दवाओं की
उपलब्धता की सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने राष्ट्रीय
स्वास्थ्य मिशन, जननी सुरक्षा योजना, टीकाकरण आदि योजनाओं की समीक्षा की।
इस
अवसर पर जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी गौरव
वर्मा, अपर जिलाधिकारी वि.रा. आरपी मिश्रा, डीडीओ दयाराम, डीएसटीओ रामदरश
यादव, सभी एसडीएम एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
------

