एंबुलेंस सेवा 108 एवं 102 में भारी गड़बड़ झाला, रजिस्टर सील

जौनपुर। कैबिनेट मंत्री  प्रो. रीता बहुगुणा जोशी  ने राज्यमंत्री नगर विकास, गिरीश चन्द्र यादव के साथ जौनपुर जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना। इस दौरान सफाई व्यवस्था व उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया। व्यवस्था में सुधार लाने और मरीजों की जॉच एवं उपचार में लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिये गए। 
  इस दौरान उन्होंने लेबर रूम, ए.एम.सी, पी.एम.सी., ओपीडी तथा 102, 108 एंबुलेंस सेवा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एंबुलेंस सेवा 108 एवं 102 से संबंधित रजिस्टर का बारीकी से निरीक्षण किया, जिसमें रजिस्टर पर एक ही नाम तीन बार अंकित होने पर संबंधित को फटकार लगाते हुए सीएमएस महिला चिकित्सालय को रजिस्टर सील करने का निर्देश देते हुए जांच रिपोर्ट प्रेषित करने को कहा। उन्होंने आयुष्मान योजना के तहत बनाए गए गोल्डन कार्ड केंद्र का भी निरीक्षण किया और संबंधित को इस योजना के बारे में आम जनमानस को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने का निर्देश दिया। 
इस अवसर पर विधायक केराकत दिनेश चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील उपाध्याय, सीएमएस महिला चिकित्सालय तथा अन्य अधिकारियों/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related

news 9139538018936173920

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item