दो युवकों को ट्रक ने रौंदा, हालत गम्भीर

 जौनपुर । रामपुर थाना के नहर पुलिया पर  दो किशोरों  को ट्रक ने रौंदा दिया , दोनों किशोरों की हालत गम्भीर देखते हुए डाक्टरों ने भदोही रेफर कर दिया । विरोध में ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़कर चक्का जाम लगाया।
मिली जानकारी के अनुसार   गोसाईपुर गांव निवासी विशाल 14 एवं नितिन 12 शाम 5:30 बजे रामपुर बाजार की तरफ साईकिल से जा रहा था। जैसे ही नहर पुलिया पर पहुंचा भदोही की तरफ जा रही ट्रक ने बच्चों के ऊपर ट्रक चढ़ा दिया। जिससे दोनों बच्चे साइकिल समेत ट्रक के नीचे चले गए और दोनों के पैर के ऊपर ट्रक का पहिया चढ़ गया जिससे मौके पर ही दोनों के पैर चिपटे हो गए। ग्रामीणों ने दौड़कर भाग रहे ट्रक को मौके पर ही पकड़ लिया और बच्चे को सीएससी रामपुर ले गए । इस  बीच ट्रक चालक और खलासी दोनों फरार हो गये। डॉक्टरों ने उसे भदोही जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। रामपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा रही है लेकिन ग्रामीण बच्चों के इलाज के लिए पैसे की मांग पर अड़े हुए हैं।

Related

news 2265482348493929020

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item