क्या ? अब उत्तर प्रदेश पुलिस भी बगावत पर आ गयी है

जौनपुर। क्या अब उत्तर प्रदेश पुलिस भी सरकार के विरोध में खुलकर आ गयी है। पुलिस के जवान खुलेआम सरकार को चुनौती दे डाली है। यह हम नही कह रहे है कुछ ऐसे ही संदेश लिखा पत्र एसपी आफिस से लेकर पूरे कचेहरी परिसर में चस्पा किया गया है। सरकार विरोध में चस्पा की गयी इस पत्र की जानकारी होते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। फिलहास एसपी सिटी का इस मामले पर मिलाजुला बयान आया है।
शुक्रवार को एसपी आफिस हो या या डीएम कार्यालय परिसर हर जगह उत्तर प्रदेश पुलिस अभी तो अगड़ाई है आगे बड़ी लड़ाई है। बहुत हुए हम मौन अब बरदास्त नही करेगें हम,पुलिस वाले और बता देगें सरकार को कि वर्ष 2019 में कौन है हम।
इतिहास रहा है कि जब भी पुलिस जिससे नाराज हुई उसका खामियाजा उन सभी को भुगतना ही पड़ा।
स्मृति दिवस पर दिखा गयी लाॅलीपाॅप उत्तर प्रदेश सरकार
निवेदक उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार लिखा हुआ पत्र चस्पा मिला। यह पत्र पढ़कर जहां आम जनता हतप्रद हो गयी वही कुछ लोग इसे पुलिस का बगावती तेवर समझने लगे है।
इस मामले पर एसपी सिटी अनिल कुमार पाण्डेय ने संभावना व्यक्ति किया कि हो सकता है कुछ पुलिस कर्मी सरारती तत्वो के बहकावें में आ गये हो साथ ही यह भी कहा कि पुलिस के जवान ऐसा कर ही नही सकते क्यो कि उन्हे पता होता है कि हमें 24 घंटे ड्यूटी करनी पड़ सकती है। फिलहाल उन्होने इसकी गोपनीय जांच कराने की बात कही है।

Related

news 8100415588204894565

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item