टीडी कालेज छात्र संघ चुनाव के इतिहास में पहलीबार NSUI चुनाव मैदान छोड़ा
https://www.shirazehind.com/2018/10/nsui.html
जौनपुर। टीडी पीजी कालेज छात्र संघ का चुनाव पूरे सवाब पर आ गया है। प्रत्याशी अपनी अपनी जीत दर्ज कराने के लिए पूरी ताकत झोक दिया है। लेकिन इस चुनाव में राष्ट्रीय छात्र संगठन एसएसयूआई का पैनल चुनाव मैदान से बाहर है। टीडी कालेज के छात्र संघ चुनाव में यह पहला मौका है । इससे पूर्व के चुनावो में एनएसयूआई और एबीवीपी के बीच सीधी टक्कर होती थी। इस मामले पर कई कांग्रेस के नेताओ से बात किया तो किसी ने संगठन की नयी कमेटी होने का बहाना बताया किसी ने कोई उत्तर ही नही दिया।
टीडी कालेज छात्र संघ चुनाव एनएसयूआई के लिए प्रतिष्ठा हुआ करती थी। इस चुनाव में अपने पैनल की जीताने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय की अध्यक्ष रागिनी नायक सन् 2003 में यहां आकर चुनाव प्रचार और रोड शो किया था। उस समय पूर्व विधायक नदीम जावेद एनएसयूआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे। इनके आलावा हर चुनाव में जिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता एनएसयूआई के पैनल को जीताने के लिए पूरी ताकत झोक दिया करते थे। इस बार तो एनएसयूआई ने तो मैदान ही छोड़ दिया है। इस मामले पर कई कांग्रेस नेताओ से बात किया गया तो लोग अपना नाम न छापने का अनुरोध करते हुए बताया कि नामाकंन के दो दिन पूर्व एनएसयूआई का नया अध्यक्ष शिखर द्विवेदी को बनाया गया है। शायद इसी लिए पैनल घोषित नही किया गया।
लेकिन सूत्रो की माने तो किसी प्रत्याशी ने एनएसयूआई के पैनल तले चुनाव लड़ने की दावेदारी ही नही किया था।