ट्रेन से गिरे युवक युवती , युवक की मौत

 जौनपुर।  डोभी-जौनपुर रेल प्रखंड पर गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर ओझइनियां गांव के पास शुक्रवार की भोर में रेल पटरी के किनारे युगल के घायल पड़े दिखने से सनसनी फैल गई। युवक को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। युवती का उपचार चल रहा है। दोनों बिहार प्रांत के निवासी हैं। युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों गोदिया एक्सप्रेस से गिरे या फिर मौत को गले लगाने के इरादे से छलांग लगा दी।
तड़के करीब तीन बजे खेत की तरफ जा रहे ग्रामीणों ने रेल पटरी किनारे घायल पड़े युवक व युवती को देखकर पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष बालेंदु यादव सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों को आननफानन जिला अस्पताल भेजा। वहां डाक्टरों ने देखते ही युवक को मृत घोषित कर दिया। उसके सिर में गहरी चोट आई थी। बेहोश युवती के उपचार के बाद होश में आने पर दी गई जानकारी व मृत युवक की जेब से मिले कागजात से शिनाख्त हो गई।

Related

news 5358564885024330969

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item