खेत में खून से सने कपड़े मिलने से सनसनी

 जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के पूरनपुर गांव में गुरुवार की रात खेत में खून से सने कपड़े मिलने से सनसनी फैल गई। ग्राम प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। रात करीब नौ बजे कुछ महिलाएं शौच के लिए खेत की तरफ जा रही थीं। बगल के गन्ने के खेत से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। महिलाओं को ऐसा आभास हुआ कि जैसे कोई रोते समय बच्चे का मुंह दबाकर बंद कर दे रहा हो। घबराकर महिलाएं भाग गईं। ग्रामीणों को जानकारी दी। सूचना दिए जाने पर आई पुलिस ने खेत को चारों तरफ से घेरकर ढूंढ़ा तो एक बच्चे के खून से कपड़ों के अलावा कुछ नहीं मिला। खून से सने कपड़े मिलने को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

Related

news 7594066399848088974

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item