स्वरोजगार योजना में आवेदन 13 नवम्बर तक
https://www.shirazehind.com/2018/10/13_26.html
जौनपुर । उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना वर्ष 2018-19 के अन्तर्गत इच्छुक अभ्यर्थियों से दिनांक 26 अक्टूबर तक आवेदन पत्र देना था, परन्तु अब आवेदन पत्र जमा करने की तिथि 13 नवम्बर 2018 तक बढ़ाई जाती है। इस योजना के अन्तर्गत इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र के साथ समस्त कागजात सहित दो प्रतियों में 13 नवम्बर 2018 तक जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र में जमा कर दें।

