धूमधाम से मनी पुरानी बाजार का ऐतिहासिक 97वां भरत मिलाप
https://www.shirazehind.com/2018/10/97.html
जौनपुर।
नगर के पुरानी बाजार का ऐतिहासिक भरत मिलाप बीती रात धूमधाम से सम्पन्न
हुआ। इस बार के 97वें भरत मिलाप के मुख्य अतिथि व्यापारी नेता इन्द्रभान
सिंह एवं विशिष्ट अतिथि शशि मौर्या सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग व
समाजसेवी संजय सेठ जेब्रा रहे तथा अध्यक्षता डा. जितेन्द्र यादव ने किया।
मेले में वाराणसी की लाग प्रथम रही जिसे एक रंगीन टीवी दिया गया तो द्वितीय
पुरस्कार कैलाश चन्द्र वाराणसी एवं तृतीय पुरस्कार देवानन्द वाराणसी को
मिला। इसके अलावा प्रतापगढ़ की झांकी को प्रथम एवं जौनपुर की झांकी को
द्वितीय पुरस्कार मिला। साथ ही सजावट व स्वागत द्वार में जौनपुर के संजय
मौर्य को प्रथम पुरस्कार के हीरो साइकिल दिया गया। कोतवाली चौराहे से चली
शोभायात्रा का नेतृत्व महामंत्री डा. राम सूरत मौर्य ने किया तो मेले में
आये समस्त अतिथियों एवं आगंतुकों का स्वागत अध्यक्ष उमेश चन्द्र गुप्ता ने
किया। पुरानी बाजार पुलिस चौकी के बगल बने नियंत्रण कक्ष से पूरे मेले का
संचालन सुशील वर्मा एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम को सफल व सम्पन्न कराने में
अमरनाथ उपाध्याय, संजय गुप्ता, मनीष गुप्ता, अंकित प्रजापति, विक्की साहू
सहित तमाम लोगों का सहयोग सराहनीय रहा।

