शिक्षक नेता के साथ हुई लूट का पर्दाफाश करने की उठी आवाज
https://www.shirazehind.com/2018/10/blog-post_807.html
जौनपुर।
पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा. अतुल प्रकाश यादव के साथ गत
दिवस हुई लूट का पर्दाफाश कराने के लिये तमाम शिक्षक संगठनों ने कमर कस
लिया है। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह,
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविन्द शुक्ल, राज्य कर्मचारी संयुक्त
परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, पेंशनर संघ के राजबली यादव,
कलेक्टेªट अधिवक्ता संघ के महामंत्री बृजेश यादव, दीवानी बार एसोसिएशन के
कुलदीप प्रताप, माध्यमिक शिक्षक संघ नवीन के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव,
पंचायती राज संघ के जिलाध्यक्ष अमर बहादुर, शिव कुमार ने जिलाधिकारी एवं
आरक्षी अधीक्षक से मिलकर घटना का शीघ्र ही पर्दाफाश करने की मांग किया। साथ
ही चेतावनी भी दिया कि सभी संगठन के लोग धरना-प्रदर्शन के लिये भी बाध्य
हो जायेंगे। इस अवसर पर मो. असलम, लाल साहब यादव, रविचन्द यादव, डा. श्याम
शरण सिंह, रिजवानुल हसन, देशबंधु, राजेन्द्र प्रसाद, प्रमोद कुमार, हवलदार,
कृष्ण गोपाल, ओम प्रकाश, अनिलदीप चौधरी, टीएन यादव, विजय शंकर, अरविन्द,
स्वतंत्र कुमार, शेर बहादुर मौर्य, ओम प्रकाश, लाल साहब, विजय कुमार, मनोज
कुमार सहित तमाम शिक्षक, कर्मचारी, अधिवक्ता, प्रधान आदि उपस्थित रहे।
