नहीं है कोई खौफ , बन्द रेलवे फाटक के बाद भी आवाजाही जारी
https://www.shirazehind.com/2018/10/blog-post_183.html
जौनपुर। केराकत तहसील के केराकत हाल्ट से करीब एक किलोमीटर दूरी पर चौरा गांव के पास स्थित रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद भी लोग नियमों का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं और अपनी जान जोखिम में डालकर लोग करते हैं आवाजाही। गाड़ी आने का संकेत मिलते ही जब रेलवे फाटक बंद हो जाता है तो लोग रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद भी क्रास करते दिखाई पड़ते हैं । देखा जा रहा है कि रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद भी लोग आवाजाही करते हैं और खुलेआम लोग रेलवे के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं । जबकि रेलवे नियम के मुताबिक रेलवे फाटक बंद होने के बाद रेलवे क्रासिंग को पार करना कानूनन जुर्म है । लोगो की भी यह नैतिक जिम्मेदारी नहीं बनती है कि रेलवे फाटक बंद होने के बाद रेलवे फाटक को पार न करें और रेलवे फाटक बंद होने के बाद यदि कोई ट्रेन आने पर कोई दुर्घटना हो जाती है इसका जिम्मेदार कौन माना जाएगा । रेलवे फाटक के गेट मैन का कहना है कि जब मैं गाड़ी के आने का सिग्नल मिलते ही रेलवे फाटक बंद कर देता हूं उसके बाद भी लोग रेलवे फाटक को क्रॉस करते रहते हैं , मना करने के बावजूद भी नहीं मानते हैं और मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं क्या लोगों की यह जिम्मेदारी भी नहीं बनती है कि रेलवे फाटक बंद होने के बाद हम रेलवे फाटक क्रास न करें और होने वाली दुर्घटना से बचें।

