भाजपा सरकार में भी मंत्रियों द्वारा निजी कार्यक्रमों के लिए खर्च किया जा रहा सरकारी धन
https://www.shirazehind.com/2018/10/blog-post_252.html
जौनपुर। भाजपा सरकार में भी मंत्रियों द्वारा जनता के पैसे से अपने नाते रिश्तेदारो और शुभचिंतकों के घर जा रहे है निजी प्रतिष्ठानों का उद्घाटन, लोकापर्ण, शादी विवाह व अन्य अवसरो पर जा रहे है। जब मंत्री प्राईवेट कार्यक्रमोें भाग लेगा तो अधिकारी, कर्मचारी और पुलिस प्रशासन का वहां पहुंचना लाजमी है। ये माननीय लोग आधा घंटे सरकारी अधिकारियों के साथ मिटिंग का एक कोरम पूरा करते है। जिससे सरकारी खर्चे को दिखाने में आसानी होती है।
जिले की प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी शुक्रवार को जिले में आ रही है। प्रोटोकाल के अनुसार वे जिले में दिन में साढ़े दस बजे पहुंच जायेगीं। वे करीब चार घंटे निजी कार्यक्रमों में भाग लेगीं एक घंटे पार्टी के पदाधिकारियों के सुरक्षित रखी है मात्र आधा घंटे वे सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक करेगी । मंत्री जी सरकारी खर्चे से एक निजी प्रतिष्ठिान का उद्घाटन करेगीं और अपने एक चहेते के घर जायेगी क्या यह जनता के पैसे की बरबादी नही है?
इससे पूर्व भी रीता बहुगुणा जोशी अपने निजी सम्बंधों के चलते दो कांग्रेस नेताओ के पुत्रो के बेटो के निजी अस्पतालों का उद्घाटन कर चुकी है।
देखिये आये सरकारी प्रोटोकाल को जिसमें मैं कोई एडिटिंग नही कर रहा हूं।

जौनपुर 25 अक्टूबर 2018 (सू0वि0)-
प्रभारी अधिकारी प्रोटोकोल ने बताया कि मा0 मंत्री महिला कल्याण, परिवार
कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण एवं पर्यटन उत्तर प्रदेश प्रो0 रीता बहुगुणा
जोशी 26 अक्टूबर 2018 को 6.30 बजे लखनऊ से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 10.30 बजे
लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन जौनपुर पहुंचेंगी। 11.00 बजे मा0 मंत्री
जी कलेक्ट्रेट के समीप मंगलम ज्वैलर्स शॉप का उद्घाटन करेंगी। अपरान्ह 1.30
बजे ठाकुर श्रीनाथ सिंह कॉलोनी लाइन बाजार जौनपुर पहुंचेंगी तथा माननीय
मंत्री जी अमित सिंह के आवास पर जागेंगी। 3.00 बजे लोक निर्माण विभाग
निरीक्षण भवन में माननीय मंत्री जी पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगी।
4.00 बजे अपराह्न अपर जिलाधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी एवं बेसिक शिक्षा
अधिकारी के साथ बैठक करेंगी। 4.30 बजे निरीक्षण भवन जौनपुर से लखनऊ के लिए
प्रस्थान करेंगी।
--------
जिला सूचना कार्यालय जौनपुर द्वारा जारी